देवनानी ने कोरोना से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया एक माह का वेतन

-दो हजार परिवारों को बंटवाए आरोग्य किट

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 18 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने कोरोना से लड़ने और आमजन का जीवन बचाने के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की है।
देवनानी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोरोना से जूझ रहे लोगों की जान बचाना है, इसलिए उन्होंने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय किया। स्मरण रहे कि देवनानी ने पिछले साल भी एक-एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया था।
देवनानी ने बताया कि वे कोरोना से जूझ रहे लोगों की सहायता, लोगों को कोरोना की मार से बचाने, अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सेनिटाइज कराकर लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने इस वर्ष अपनी ओर से करीब दो हजार परिवारों को आरोग्य किट बंटवाए हैं, जिनमें 40-40 गोली गिलोय की डिब्बी, विटामिन सी व जिंक के कैप्सूल, काढ़े का एक-एक पैकेट आदि शामिल हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में गलियों, मौहल्ले को सेनिटाइज कराने के लिए 20 सेनिटाइज मशीनें दी हैं, जिनसे इन क्षेत्रों में लगातार सेनिटाइजेशन किया जा रहा है।
विधायक सेवा केंद्र दे रहा है सेवाएं
उन्होंने बताया कि विधायक सेवा केंद्र शुरू किया गया है, जिसके तहत शहर के प्रमुख डाॅक्टरों की टीम बनाई गई है। यह डाॅक्टर दो-दो घंटे निर्धारित समयानुसार लोगों को फोन पर चिकित्सकीय पराशर्म दे रहे हैं। लोगों को घर बैठे वांछित कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों की सेवाएं ली जा रही हैं। विधायक सेवा केंद्र के तहत भारत विकास परिषद के सान्निध्य में क्वारेंटाइन व आइसोलेट लोगों को रोजाना दोपहर व शाम को निशुल्क भोजन का वितरण किया जा रहा है। विधायक सेवा केंद्र पर मिलने वाली शिकायतों के आधार पर नगर निगम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

विधायक कोष से खरीदी जाएगी
क्रिटिकल केयर और आॅक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस
-देवनानी ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए विधायक फंड से सवा दो करोड़ रूपए और दिए
-17 लाख रूपए से क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस, 7 लाख से आॅक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस खरीदी जाएगी
-दो करोड़ रूपए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को वैक्सीनेशन पर खर्च किए जाएंगे
-एक लाख रूपए से उत्तर क्षेत्र की विभिन्न सरकारी डिस्पेंसरियों को आॅक्सीमीटर दिए जाएंगे

अजमेर, 18 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए विधायक स्थानीय निधि क्षेत्र विकास कोष से 2 करोड़ 25 लाख रूपए और स्वीकृत किए हैं। इस राशि में से एक क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस और एक आॅक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस खरीदी जाएगी। इससे शहर में कोरोना मरीजों को तुरंत नेहरू अस्पताल पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी।
देवनानी ने इस संबंध में जिला कलेक्टर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को स्वीकृति पत्र में बताया कि इस राशि में से 2 करोड़ रूपए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को वैक्सीने लगाने पर खर्च किए जाएंगे। 17 लाख रूपए से क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस और 7 लाख रूपए से आॅक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस खरीद कर पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराई जाएगी। एक लाख रूपए से उत्तर क्षेत्र की विभिन्न सरकारी डिस्पेंसरियों को आॅक्सीमीटर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी शहर में एम्बुलेंस की कमी महसूस की जा रही है। इसे देखते हुए ही एम्बुलेंस खरीदने का प्राथमिकता दी गई है। यह दोनों एम्बुलेंस आ जाने पर लोगों को नेहरू अस्पताल जल्द से जल्द पहुंचाया जा सकेगा।
वैक्सीनेशन में आएगी तेजी
उन्होंने बताया कि अब युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए 2 करोड़ रूपए और मंजूर करने से वैक्सीनेशन के काम में तेजी आएगी। इससे बड़ी संख्या में वंचित युवाओं को वैक्सीन लगाई जा सकेगी, जिससे युवा संक्रमण के खतरों से बच सकेंगे। इसी प्रकार क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस और आॅक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस आने से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के दौरान एम्बुलेंस में ही उपचार और आॅक्सीजन मिल सकेगा। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
अब तक 4.41 लाख दिए
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा सुविधाओं और वैक्सीनेशन के लिए विधायक फंड से अभी तक 4 करोड़ 41 लाख रूपए दिए जा चुके हैं। इसमें एक करोड़ रूपए उत्तर क्षेत्र के युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए, 54 लाख रूपए आॅक्सीजन प्लांट के लिए 21 लाख रूपए आॅक्सीजन कंसेंटेªटर के लिए और पिछले साल 35 लाख रूपए भोजन सामग्री के लिए, 5 लाख रूपए चिकित्सा उपकरणों के लिए और एक लाख रूपए मास्क के लिए दिए गए थे।

कोरोना संक्रमितों को भोजन के लिए देवनानी
ने दी 40 हजार रूपए की राशन सामग्री
-चार पीपे तेल, दो क्विंटल दाल, एक-एक क्विंटल चावल, नमक और आटा उपलब्ध कराया गया है।
-विधायक सेवा केंद्र के तहत भारत विकास परिषद के सान्निध्य में चल रही हैं भोजनशालाएं

अजमेर, 18 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने विधायक सेवा केंद्र के तहत भारत विकास परिषद के सान्निध्य में संचालित भोजनशाला में अपनी तरफ से करीब 40 हजार रूपए की राशन सामग्री सोमवार को उपलब्ध कराई है।
उन्होंने बताया कि इसमें चार पीपे तेल, दो क्विंटल दाल, एक-एक क्विंटल चावल, नमक और आटा उपलब्ध कराया गया है। भारत विकास परिषद द्वारा माकड़वाली रोड, कोटड़ा और लोढ़ा धर्मशाला में यह भोजनशालाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे रोजाना दोपहर और शाम को कोरोना संक्रमित क्वारेंटाइन व आइसोलेट मरीजों को उनके घर पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को दोनों समय एक-एक हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

error: Content is protected !!