केकड़ी 18 मई(पवन राठी) खनिज विभाग ने मंगलवार सुबह बजरी के अवैध स्टॉक करने वाले माफियाओ पर बाजटा ग्राम में कार्यवाही करते हुए तीन स्थानों पर अवैध रूप से किये गए बजरी के 700 टन स्टॉक को जप्त किया।
खनिज विभाग की इस कार्यवाही से बजरी माफियाओ में हड़कंप मच गया।
खनिज विभाग द्वारा बजरी माफियाओ पर तीन लाख 18 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।