जैन सोशल ग्रुप क्लासिक एवम श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति के संयुक्त तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आने वाले रोगियों व उनके परिजनों की निशुल्क भोजन व्यवस्था में सहयोग करवाते हुवे ग्राम मसूदा के समाजसेवी सरदारमल डोसी ने कहा कि इस अनुकरणीय सेवा में सहयोग करके उन्हें आत्मिक खुशी का अहसास हुवा है
जैन सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कोठारी ने बताया कि आज अस्पताल परिसर में चल रही भोजन सेवा में सात सौ बारह व्यक्तियों ने लाभ उठाया
कार्यक्रम संयोजक मुकेश कर्णावट ने बताया कि आज मसूदा निवासी श्री सरदारमल जी मनभर कँवर जी डोसी की वैवाहिक वर्षगाँठ एवम श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति की सर्वोदय कॉलोनी इकाई की सदस्य श्रीमती मीना नवीन का पुत्र अभिनव जैन के जन्मदिन एवम ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जी कोठारी के सहयोग से शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई
श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी एवम प्राज्ञ सेवा समिति के पदमचंद जैन ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि लोक डाउन के चलते इस व्यवस्था में लगातार सहयोग किया जाएगा
मुकेश कर्णावट
संयोजक