अजमेर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में जरूरतमंदों को मास्क एवं फूड पैकेट वितरित किए गए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अजमेर शहर में दिहाड़ी मजदूर, निर्धन असहाय एवं जरूरत मंदो को 1000 मास्क वितरित किए गए एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संकल्प कोई भूखा ना सोए के तहत 200 जरूरतमंदों को फूड पैकेट बांटे गए। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल सागर मीणा कैलाश कोमल चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर जी एस बुदेला, डॉ सतीश शर्मा डॉ मयंक सुभम धर्मेंद्र नागवाल कुशाल कोमल आनंद भडाना गणेश चौहान रेखा पिगोलिया अरूणा कच्छावा डॉ सुरेश गर्ग मोहम्मद आजाद जयश्री शर्मा राजेश पवार विष्णु भाटी कमलेश खीची सूरज हरियाला विनोद नकवाल हरि प्रसाद जाटव तुषार सिंह यादव रोहित चौहान राजेश गौडीवाल आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए जरूरतमंदों को मास्क एवं फूड पैकेट वितरित किए।