वार्ड 58 के पार्षद मनीष सेठी ने जरूरतमंद लोगो को खानाए मास्क व सेनेटाईजर वितरण किया

आज दिनाक 21 मई – भारतरत्न व पुर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर राज्यस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार व अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व मे वार्ड 58 के पार्षद मनीष सेठी ने जरूरतमंद लोगो को खाना, मास्क व सेनेटाईजर वितरण कर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प किया।
यह जानकारी देते हुए मनीष सेठी ने बताया कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं. देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिषत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया । मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने ही दिलवाया था। इसी के चलते आज उनकी पुण्यतिथि पर कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगो को भोजन, मास्क, सेनेटाईज व 2 मिनट का मौन धारण कर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान अन्ना जैन, जिसान्त डोई, शकुन्तला भाटिया, भरत बायला, सचिन रैकवार, रिषी रैकवार, देवाश जैन, विमल कोटपाल, गौरव वर्मा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजुद रहे।

error: Content is protected !!