श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति द्वारा लगातार दी जा रही है भोजन की सेवा
———————————————
श्री दिगम्बर जैन महासामिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर के तत्वावधान में मरीजों एवम उनके परिजनों को दी जा रही भोजन सेवा में सहयोग करते हुवे समिति की श्रीमती मधु प्रवीण शाह ने कहा कि हम सभी को मिलकर जरूरतमन्दों की सेवा में आगे आने की आवश्यकता है क्योंकि वैश्विक महामारी के फैलते संक्रमण के कारण सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा हेतु लोक डाउन लगा रखा है इस कारण सभी भोजनालय प्रायः बंद से है इस कारण उन्हें भोजन की सेवा दिलवाना हमारा फर्ज हैं जिससे उनको राहत मिल सके
श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि अजमेर शहर के अलावा अंचल से बड़ी संख्या में ग्रामवासी अपना इलाज कराने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आते हैं ऐसे व्यक्तियों के लिए समिति की सदस्याओ द्वारा जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के मुकेश कर्णावट व लायन अतुल पाटनी के संयोजन में लगातार शुद्ध एवं सात्विक भोजन की सेवा में सहयोग दिया जा रहा हैं
समिति की आगरा गेट इकाई अध्यक्ष कमलेश चाँदवाड ने सेवा सहयोगी शाह दंपति के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि इस सेवा में समिति की अन्य सदस्याओ का सहयोग भी मिलता रहेगा
मधु पाटनी
अध्यक्ष