विधायक सेवा केंद्र में अब निशुल्क प्राण वायु सेवा शुरू

-डाॅक्टर की परामर्श पर्ची और आधार कार्ड की फोटोकाॅपी से 5 दिन के लिए निशुल्क दी जाएगी आॅक्सीजन कंसेंटेªटर
-निशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा से अब तक 23 सौ लोग हुए लाभान्वित
-मेडिकल स्टोरों से वांछित कीमत पर 19 सौ लोगों ने घर बैठे मंगवाई दवाइयां
-दो हजार लोगों को बांटे आरोग्य किट, एक हजार और बांटे जाएंगे
-अब तक 23 हजार से अधिक क्वारेंटाइन व आइसोलेट लोगों को निशुल्क भोजन पैकेट बांटे

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 22 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने विधायक सेवा केंद्र के तहत पिछले करीब एक माह से दी जा रही सेवाओं में शनिवार को निशुल्क प्राण वायु सेवा भी शुरू कर दी गई है। इसमें उन कोरोना पीड़ितों को आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन निशुल्क दी जाएगी, जिन्हें अपने घर पर आॅक्सीजन की आवश्यकता होगी।
शनिवार को आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीनें अपने निवास पर प्रदर्शित करते हुए देवनानी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान पीड़ितों को आॅक्सीजन की सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई मरीजों को अस्पताल में जगह नहीं मिलने पर घर पर आॅक्सीजन देकर प्राण बचाए जा सकते हैं। इसी मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए प्राण वायु की निशुल्क सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि जिस मरीज को आॅक्सीजन की आवश्यकता होगी, उसे संबंधित डाॅक्टर की परामर्श पर्ची और आधार कार्ड की फोटोकाॅपी के आधार पर आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर 5 दिन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित मरीज के परिजन से बतौर अमानत राशि 10 हजार रूपए जमा किए जाएंगे, जो कंसेंट्रेटर जमा कराने पर लौटा दिए जाएंगे। आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर 5 दिन में नहीं लौटाए जाने पर संबंधित व्यक्ति से प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क लिया जाएगा। इस मौके पर शहर भाजपा के जिला अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, दाहरसेन मंडल अध्यक्ष व पार्षद दीपेंद्र लालवानी, सतीश बंसल, अरविंद पाराशर, अशोक मुद्गल आदि मौजूद रहे।
आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर के लिए इनसे करें संपर्क
देवनानी ने बताया कि आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर आमजन को मुहैया कराने के लिए पार्टी के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जरूरतमंद व्यक्ति दाहरसेन मंडल के अध्यक्ष व पार्षद दीपेंद्र लालवानी (मोबाइल नम्बर-99299-44141) और अरविंद पाराशर (मोबाइल नम्बर-94140-03346) से संपर्क कर सकते हैं।

जनता की सेवा में नहीं छोड़ेंगे कोई कमी
देवनानी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के ’’सेवा ही संगठन’’ ध्येय को पूरा करने के लिए शुरू किए गए विधायक सेवा केंद्र से शहरभर के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को राहत देने और जनता की सेवा करने के लिए यह सेवा केंद्र शुरू किया गया। करीब दो हजार लोगों को आरोग्य किट बांटे जा चुके हैं। अब एक हजार किट और बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे कोरोना पीड़ितों की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और इसमें अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
23 सौ लोगों ने टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ उठाया
उन्होंने बताया कि इस केंद्र के तहत निशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा में अब तक करीब 23 सौ से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। इसमें छह प्रमुख डाॅक्टरों की टीम बनाई गई है, जो सुबह 9 से शाम साढ़े 7 बजे तक निर्धारित समय के अनुसार लोगों को फोन करने पर चिकित्सकीय परामर्श देती है। इस टीम में डाॅ. कुलदीप चैधरी, डाॅ. प्रकाश नारवानी, डाॅ. राजेश गोयल, डाॅ. प्रियशील हाड़ा, डाॅ. सुधीर बंसल और डाॅ. राजेश खत्री शामिल हैं। डाॅक्टरों की इस टीम से केवल उत्तर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, दक्षिण क्षेत्र के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी निरंतर चिकित्सकीय परामर्श लेने का लाभ उठा रहे हैं।
दवाइयों की होम डिलेवरी सेवा से लाभान्वित
देवनानी ने बताया कि दवाइयों की होम डिलेवरी सेवा के तहत अब तक करीब 19 सौ लोग विभिन्न मेडिकल स्टोरों से वांछित कीमत पर घर बैठे दवाइयां मंगवा चुके हैं। करीब 13 मेडिकल इस काम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सेवा केंद्र कोरोना से जूझ रहे लोगों की सहायता करने, अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सेनिटाइज कराकर लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
दो हजार आरोग्य किट बांटे, एक हजार और बांटेंगे
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अपनी ओर से करीब दो हजार परिवारों को आरोग्य किट बंटवाए हैं, जिनमें 40-40 गोली गिलोय की डिब्बी, विटामिन सी व जिंक के कैप्सूल, काढ़े का एक-एक पैकेट आदि शामिल हैं। अब एक हजार किट और बंटवाए जाएंगे। किट तैयार होते ही वितरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

निशुल्क भोजन वितरण व्यवस्था
उन्होंने बताया कि विधायक सेवा केंद्र के तहत भारत विकास परिषद के सान्निध्य में क्वारेंटाइन व आइसोलेट लोगों को रोजाना दोपहर व शाम को निशुल्क भोजन का वितरण किया जा रहा है। अब तक करीब 23 हजार से अधिक लोगों को भोजन के पैकेट बांटे जा चुके हैं। इससे क्वारेंटाइन और आइसोलेट होने के कारण घर पर भोजन बनाने में असमर्थ लोगों को काफी राहत मिली है। यह भोजन सेवा केवल उत्तर विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दक्षिण के अनेक क्षेत्रों में भी पहुंचाई जा रही है। इनमें कोटड़ा, महाराणा प्रताप नगर, केसर गंज, कुंदन नगर, मीरशाह अली, नया बाजार, अजय नगर, तानाजी नगर, आदर्शनगर, धोलाभाटा, चंद्रवरदाई नगर, सुभाष नगर, नगरा, भजन गंज, बिहारी गंज, बलदेव नगर, पंचशील, बी.के. कौल नगर, फाॅयसागर रोड आदि क्षेत्र शामिल हैं।
20 सेनिटाइज मशीनों से छिड़काव
देवनानी ने बताया कि इसके अलावा अपने क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में गलियों, मौहल्ले को सेनिटाइज कराने के लिए 20 सेनिटाइज मशीनें दी हैं, जिनसे इन क्षेत्रों में लगातार सेनिटाइजेशन किया जा रहा है, ताकि इन क्षेत्रों में महामारी से संक्रमण का खतरा टल सके। विधायक सेवा केंद्र पर मिलने वाली शिकायतों के आधार पर नगर निगम के माध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
दो कोरोना मरीजों के आॅक्सीजन की कमी से
मरने की एक्सपर्ट कमेटी से कराई जाए जांच
-नेहरू अस्पताल में आॅक्सीजन की कमी से दो मरीजों का दम तोड़ना चिंताजनक व अमानवीय
-जांच कराकर दोषियों के खिलाफ की जाए कार्यवाही

अजमेर, 22 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के कोविड वार्ड में शुक्रवार की देर रात आॅक्सीजन सप्लाई मंे बाधा आने से दो मरीजों के दम तोड़ने के मामले में सरकार को एक्सपर्ट कमेटी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इतने बड़े अस्पताल में आॅक्सीजन सप्लाई में बाधा आना और मरीजों के दम तोड़ने की घटना वाकई चिंताजनक और शर्मनाक है। इससे सरकार की लचर चिकित्सा व्यवस्था भी जाहिर होती है। उन्होंने कहा कि हालांकि डाॅक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने पाइप लाइन में आॅक्सीजन सप्लाई बाधित होने पर स्थिति से निपटने की पूरी कोशिश की और दौड़कर आॅक्सीजन सिलेंडर लेकर भी आए, लेकिन तब तक दो मरीज दम तोड़ चुके थे। इससे जाहिर होता है कि अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल रही है। उसने आॅक्सीजन पाइप लाइन में सप्लाई नियमित रूप से बनाए रखने की कोई व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन आॅक्सीजन की सप्लाई नियमित रूप से बनाए रखने की व्यवस्था करता तो इन दोनों मरीजों का जीवन बचाया जा सकता था।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन, जिला प्रशासन और सरकार से नेहरू अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में आॅक्सीजन पाइप लाइन के अलावा हर वार्ड में दो-दो बेडों के बीच एक-एक आॅक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या आने पर सिलेंडर से आॅक्सीजन देकर मरीजों की जान बचाई जा सके। उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए सभी एहतियाती उपाय करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले आॅक्सीजन सप्लाई में बाधा आने के कारण वार्ड 28 की भाजपा पार्षद भारती जांगिड़ की भी मृत्यु हो गई थी। पिछले दस दिन के भीतर आॅक्सीजन सप्लाई में बाधा आने से मरीजों के दम तोड़ने का यह दूसरा मामला है, जो बेहद गंभीर, चिंताजनक, शर्मनाक और अमानवीय है। सरकार, अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन को इसकी ओर तुरंत प्रभाव से ध्यान देना चाहिए।

error: Content is protected !!