केकडी 22 मई(पवन कुमार राठी)
लायंस क्लब केकडी द्वारा “कोका-कोला” से प्राप्त सामग्री जूस पे पदार्थ की पैकेट्स कोरोना वायरस रोगियों के परिजनों को वितरण किए गए। लायंस क्लब केकड़ी के क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन मनोज कुमावत ने बताया कि राजकीय जिला राजकीय चिकित्सालय केकड़ी के पीएमओ नेमीचंद जैन, गणपत राजपुरी एवं चिकित्सा स्टाफ को कोरोना वायरस के लिए 1 लीटर की 100 पैकेट प्रदान किए गए। संभागीय अध्यक्ष लायन एस एन न्याति ने बताया कि कोकाकोला के सहयोग से ये सेवा कार्य निरन्तर जारी रहेगा।
इसी क्रम में “कर भला तो हो भला संस्थान केकड़ी” को 450 पैकेट जूस के प्रदान किए। संस्थान के संचालक ओम प्रकाश साहू, नगर पालिका चेयरमैन कमलेश साहू, सोनू सम्राट, जुगल आछेरा को प्रदान किए गए। कर भला हो भला संस्थान द्वारा कोविड वार्ड में मरीजों व परिजनों को भोजन के पैकेट वितरण किए जा रहे हैं, उन भोजन के पैकेट के साथ एक जूस का पैकेट भी कल से प्रदान किया जाएगा।
कोरोना वारियर्स के कोविड वार्ड के बाहर बैठे हुए परिजनों को एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को डेढ़ सौ पैकेट जूस के वितरण किए गए।
कार्यक्रम में लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश गुप्ता, सह सचिव अभय बांठिया, लायन मनोज लोढ़ा सहित अन्य सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।