51 ने जीती कोरोना से जंग

एक महिला हुई कोरोना का शिकार-14 नए पॉजिटिव मिले
=============
केकड़ी 22 मई (पवन राठी) शनिवार को 51 होम आइसो लेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत कर एक रिकॉर्ड कायम किया है।सभी ने एक मिशाल कायम की है कि यदि होंसले हो बुलंद तो मंजिल आपके कदम चूमेगी।सभी ने घरों में रहकर ही कोरोना नामक काल को शिकस्त दी है।
जिला अस्पताल प्रभारी नेमीचंद जैन ने बताया कि शनिवार को 5 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ होने पर डिस्चार्ज किया गया।
116 सेम्पल्स लिए गए थे।जांच के बाद कुल 14 संक्रमित नए सामने आए है।इनमे केकड़ी शहर से 5 और ग्रामीण क्षेत्रो से 9 रोगी सम्मिलित है।
70 वर्षीय केकड़ी निवासी महिला का उपचार के दौरान निधन हो गया है। 22 रोगियो को रेमेडी सीवर इंजेक्शन लगाए गए है।
18 से 44 वर्षायु के 96 पुरुषों और 95 महिलाओं के टीके लगाए गए। 45 से 59 वर्षायु के 49 लोगो और 60 प्लस वर्ग में 21 लोगो का टीकाकरण किया गया।

error: Content is protected !!