सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा लॉक डाउन के प्रथम दिन से जारी “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा” मुहीम जारी है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नौरत बंसल ने बतया की संस्था द्वारा जन सहयोग से आज शहर की सड़कों पर घूमने वाली बे सहारा गौ माता एवं नगर निगम द्वारा पंचशील स्थित कांजी हाउस गौ शाला में रहने वाली गौ माताओं को 1100 किलो हरा चारा खिलाया गया साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर कबूतरों को दाना खिलाया गया। आज की सेवा स्वर्गीय कोमल बंसल (किशनगढ़) की स्मृति में उनके परिवारजन द्वारा करवाई गयी।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं विनोद बंसल ने बतया की संस्था द्वारा जारी सेवा कार्यों में आज अजमेर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, राजकीय चिकित्सालय के बाहर तथा सड़कों के किनारे बैठे जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाये।
शहर की सड़कों में घूमने वाली गौ माता और भोजन पैकेट वितरण में संस्था उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, पियूष चांदावत एवं श्री अमरेश्वर महादेव समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।