अजमेर! इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ ञी एस बुंदेला अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल अशोक बिंदल महेश चौहान आरिफ हुसैन ने आज जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में जनप्रतिनिधि द्वारा चिकित्सकों के साथ किए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है।
कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में तकनीकी खामी के कारण शुक्रवार की रात्रि को ऑक्सीजन लाइन बाधित हो गई थी जिसे तत्परता के साथ हो सुधार लिया गया था एवं ऑक्सीजन बाधित होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी का गठन भी किया है परंतु भाजपा के जनप्रतिनिधि इस प्रकरण में राजनीति कर रहे हैं। !
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के जनप्रतिनिधि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कोविड-19 संक्रमण काल में अपनी जान को हथेली पर रखकर कार्य करने वाले चिकित्सकों का प्रताड़ित कर उनका मनोबल गिरा रहे हैं ।
उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों से आपदा में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की अपील की हैी कांग्रेसी नेताओं ने जनप्रतिनिधियों को चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ एवं मरीजों की हौसला अफजाई करने एवं मरीजों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करने की अपील की है।