शांति देवी पहाड़िया को भावपूर्ण श्रद्धांजली

पूर्व दलित मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया की धर्मपत्नी शांति देवी पहाड़िया को अजमेर शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजली।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार व हरियाणा के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री जगन्नाथ पहाड़िया की धर्मपत्नी पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायिका श्रीमती शांति देवी पहाड़िया को कोरोना संक्रमण की वजह से आकस्मिक निधन पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रताप सिंह यादव अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव पूर्व पार्षद तारा देवी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अली अकबर घोसी, लतीफ शेख आदि ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति देवी पहाड़िया गांधी विचार धारा की नेता थी।शांति पहाड़िया भी राजनीति में खासी सक्रिय रही है। शांति पहाड़ियां भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक और एक बार राज्यसभा सांसद जा चुकी है। शांति देवी पहाड़िया जी की जगह भरना बहुत ही मुश्किल है।उनका जाना समाज को एक बड़ी क्षति है।

सौरभ यादव
निवर्तमान उपाध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग)

error: Content is protected !!