गौ माताओ को 3 ट्रॉली हरा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा लॉक डाउन में “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा मुहीम जारी”
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा आज मोहिनी ग्यारस पर बने विशेष संयोग में आज जोहन्स गंज,गद्दी मालियान, सुभाष नगर, माखुपुरा, प्रकाश रोड, मार्टिन ब्रिज, मदार, गुलाब बड़ी, कल्याणी पूरा में सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माता तथा नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित शहर की सड़कों से पकड़ कर पंचशील स्थित कांजी हाउस में रखी जाने वाली बे सहारा गौ मातों को 03 ट्रॉली हरा चारा खिलाया गया।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बतया की संस्था द्वारा आदर्श नगर, परबतपुरा बाईपास, नगरा, 9 नम्बर पेट्रोल पम्प इलाके में सड़को किनारे घूमने वाले श्वानों को टोस्ट एवं बिस्कुट खिलाये। साथ ही शहर की सड़कों के किनारे अपना जीवन यापन करने वाले जरुरतमंदो को भोजन के पैकेट वितरित किये। सड़कों पर गौ माता को हरा चारा, भोजन पैकेट वितरण और श्वानो को टोस्ट, बिस्कुट खिलने में पियूष चांदावत, देवेंद्र गुप्ता, राहुल गोयल, अभिषेक पाठक आदि सदस्यों का सहयोग रहा.
संस्था द्वारा सभी कार्य जन सहयोग से एकत्र किये गए सहयोग राशि से ही सभी सेवा कार्य किये जाते हैं ।
आज की सेवा में दीपांशु गर्ग, कृष्णकांता गोयल, प्रकाश गोयल (बैंगलोर), आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!