सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था की जन सहयोग से चलायी जा रही मुहीम “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा” में आज 250 से अधिक गौ माता को हरा चारा खिलाया, कबूतरों को 100 किलों ज्वार तथा 100 जरुरदमन्द लोगों को भोजन के पैकेट भेंट किये।
सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बतया की संस्था द्वारा लॉक डाउन में बेसहारा जानवरों को भोजन करवाने की मुहीम लगातार जारी है इसी मुहीम में आज संस्था द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर घूमने वाले श्वानो को टोस्ट एवं बिस्कुट, पहाड़ गंज, आशा गंज, कैसर गंज, सब्जी मंडी, एवं नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में रहने वाली 250 से अधिक गौ माता को हरा चारा खिलाया एवं पक्षियों के लिए फंवारा चौराहा स्थित कबुतशाला में 100 किलो ज्वार भेंट करे।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बतया की संस्था द्वारा सड़कों किनारे रहकर अपना जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद लोगों को भी भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। संस्था द्वारा प्रतिदिन करे जाने वाले सभी सेवा कार्य जन सहयोग से किये जा रहे हैं। आज हरे चारे एवं 100 किलो ज्वार कमलेश मेवाड़ा की ओर से तथा श्वानो के लिए बिस्किट्स के पैकेट अशोक डिडवानिया और सुशीला डिडवानिया की और से भेंट करे गए।
भोजन पैकेट वितरण में संस्था उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, पियूष चांदावत राहुल गोयल, विनोद बंसल, यतीश अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।