भोजन पैकेट का कार्यक्रम समापन आज

अजमेर. 02 जून 2021। स्वामी हिरदाराम जी के प्रेरणा व पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेडा के संयुक्त तत्ववधान में जन सहयोग से 33 दिनों से लगातार घर में सभी मरीज पाॅजिटिव आ गए है व उसके घर पर कोई खाना बनाने वाला नहीं है उनके घर भोजन पैकेट भेजे जा रहै है। आज तक लगभग 7300 पैकेट भेजे जा चुके है। सेवा कार्यक्रय का यह कार्यक्रम आज दिनांक 03 जून को सम्पन होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए कंवल प्रकाश ने बताया है कि इस सेवा में दानदाता द्वारा अपना पूरा सहयोग रहा है। पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेडा द्वारा, जतोई दरबार द्वारा, बाबा तुलसीराम दरबार, अभिषेक विजयवर्गीय, भारतीय सिन्धु सभा, सुरेश जी, आरके बाल्दी, दिलीप बुरानी, मनोज नानकानी, सीताराम गोयल, कमल रंगनानी, देश बजाज, एसएम आदर्श नगर, परनामी आभूषण भण्डार आदि द्वारा सहयोग रहा है। सभी दानदाताओं के सहयोग के लिए आभार प्रक्रट किया।
जानकारी देते हुए पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेडा के ट्रस्टी ने बताया कि जय किशन लखयानी ने बताया कि हमें सेवा का मौका मिला हमनें पूर्ण सहयोग करते हुए सेवा कार्य किए। रोजाना 200 से 300 पैकेट दिए गए।
जिन परिवारों में कोविड मरीजो की रिपोर्ट व घर का पता 9799128466 पर भेजता है। उस पेशेन्ट के घर तक भोजन स्वच्छ व पैक करके दोपहर का भोजन 12 बजे से 2 बजे तक व रात्रि भोजन सांय 5 बजे से 7ः00 बजे तक निःशुल्क भेजा जा रहा।
संस्था के सूरज चंदेल ने बताया कि पूरी सेवा कार्यों में करीब 15 व्यक्ति अपनी सेवाएं दे रहे थे। भोजन पैकेट में दाल, हरी सब्जी, रोटी, चावल व सलाद पैक डब्बे में डाॅक्टरों की सलाह से मरीज के निवास स्थान तक भेजे गए।
यदि किसी को भी इसमें सहयोग करना है तो मो. 99283-90390 पर सम्पर्क कर सहयोग कर सकते है। सभी दानदाताओं का कोटि कोटि आभार साधुवाद आपका स्नेह और साथ इसी तरह से बना रहा।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829़070059

error: Content is protected !!