सिन्धु सभा की ओर से आॅनलाइन मिट्टी कला प्रतियोगिता के विजेता घोषित

30 मई 2021-भारतीय सिन्धु सभा प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय आॅनलाइन मिट्टी कला प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सम्मिलित प्रतिभागियों में से विजेताओं की घोषणा की गई है।
प्रदेश संयोजक डाॅ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि प्रतियोगिता में सिन्धी परिवार के 8 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आॅनलाइन मिट्टी की कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने चिकनी मिट्टी, आटे के साथ क्लाव मिट्टी का इस्तेमाल कर अलग अलग कलाकृतियों बनाई जिन्हें आॅनलाईन प्रदर्शन किया गया। अलग अलग रंगों के साथ सजावट की गई एवं वर्तमान परिस्थितियों का चित्रण प्रस्तुत किया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर निर्णायक मण्डल द्वारा परिणाम जारी किया गया है एवं विजेताओं को आॅनलाइन सम्मान राशि भिजवाई जा रही है जिसमें प्रथम पुरस्कार रूपये 1100, द्वितीय पुरस्कार 750, तृतीय पुरस्कार रूपये 500 के साथ ग्यारह सांत्वना पुरस्कारों में प्रत्येक को रूपये 250 नकद दिये जा रहे हैं। सभी प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट भी दिए जायेगें।
प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंस मेघवाणी, द्वितीय पियूष रायचंदाणी, तृतीय विजेता भूमिका दरियानाणी,सात्वना पुरस्कार में मंथन मेघवाणी, सारा दयाणी, विहान बाबाणी, जिगर गोकलाणी, पूजा गिदवाणी, प्रज्ञा आसूदाणी, लवीना खेमनाणी, हिमांशी आसवाणी, कृर्ति लालवाणी, तंजिल वाधवाणी, गोविन्द लालवाणी विजेता रहे।
विजेताओं को राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश के संरक्षक सुरेश कटारिया, गिरधारी ज्ञानाणी, राजकुमार दादवाणी (खैरथल) घनश्याम भगत, महेश टेकचंदाणी(अजमेर) मूलचंद बसताणी, दीपेश सामनाणी (जयपुर) राधाकिशन शिवनाणी (पाली) जय चंचलाणी (कोटा) श्रीमति वंदना वजीराणी (चित्तौडगढ) श्रीमति शोभा बसंताणी(जयपुर) घनश्याम हरवाणी (श्रीगंगानगर) सुरेश केसवाणी (बीकानेर) घनश्याम मंेघवाणी (हनुमानगढ) राजा संगताणी (बालोतरा) ने बधाईया प्रेषित की है।

(ईश्वर मोरवाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.09414349864

error: Content is protected !!