विधायक देवनानी पर सुखी खाद्य सामग्री वितरण में भेदभाव करने का आरोप

अजमेर ! इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल ने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी पर विधायक कोष से सुखी खाद्य सामग्री वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया विधायक देवनानी विधायक कोष से सुखी खाद्य सामग्री किट वितरण में खुद का नाम छपवा कर झूठी वाहवाही लूट रहे है।

उन्होंने बताया कि करोना कोविड-19 संक्रमण आपदा में भी विधायक देवनानी ने सस्ती लोकप्रियता का अवसर ढूंढ लिया है और सुखी खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम को भाजपाई बना दिया है।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार द्वारा दिए गए विधायक कोष से सुखी खाद्य सामग्री वितरण कर देवनानी एवं भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति कर रहे हैं और खाद्य सामग्री को भाजपा की ओर से आम जनता को मदद बता रहे है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक देवनानी गरीबी की रेखा से नीचे जीवन गुजार बसर करने वाले वर्ग, निर्धन असहाय दिव्यांग एवं जरूरतमंदों को सुखी खाद्य सामग्री से दरकिनार कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुग्रहित कर रहे है।

कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर अजमेर को पत्र प्रेषित कर खाद्य सामग्री किट से विधायक वासुदेव देवनानी का नाम हटवाकर राजस्थान सरकार द्वारा जारी विधायक कोष से वितरित लिखवाने की मांग की है।

उन्होंने विधायक कोष से वितरण की जाने वाली सुखी खाद्य सामग्री किट की सूची की भी जांच करवाने की मांग की है।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि विधायक देवनानी कोविड-19 संक्रमण आपदा में भी राजनीति कर रहे हैं तथा सुखी खाद्य सामग्री किट्स वितरण केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता आमजन को भाजपा द्वारा राहत सामग्री वितरण बताकर झूठी वाहवाही लूट कर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।

error: Content is protected !!