राज्यस्तरीय आनलाइन ई-सिन्धी बाल संस्कार शिविरों में
21जून 2021-भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान की ओर से कोरानाकाल में विद्यार्थियों के लिये चल रहे राज्यस्तरीय आॅनलाइन सिन्धी ई-बाल संस्कार शिविरों में विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को घरांे पर रहकर ही योग शिक्षण के साथ योग करवाया गया। प्रदेश के भाषा,साहित्य मंत्री व कार्यक्रम संयोजक डाॅ. प्रदीप गेहाणी (जोधपुर) ने बताया योग शिक्षकों ने जिज्ञासा समाधान में नियमित योग करने के साथ संयमित खानपान पर भी चर्चा करते हुये स्वास्थ्य की जानकारी दी। महिला सह-संयोजक शोभा बसंताणी, योग शिक्षक विद्या माखीजा, रमा आसनाणी ने छा़त्राओं के लिए योग के साथ सत्रों में मेंहदी, एबेकस, ब्यूटी कोर्स, सिन्धी के साथ ढोल बजाने की जानकारी दी जा रही है। वंदना वजीराणी व मजूं लालवाणी की ओर से छा़त्राओं को राष्ट्रीय सेविका समिति के माध्यम से होने वाली गतिविधियों व आत्मरक्षा के गुर सिखाये जा रहे हैं। कुमारी मुस्कान कोटवाणी ने सिन्धी भजनों में शास्त्रीय विधा व राजकुमार दादवाणी ने छात्रों को ढोलक व मंचीय कार्यक्रम का शिक्षण ज्ञान करवाया जा रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने कहा कि यह पहला अवसर है कि बिना एकत्रित हुये घरों पर रहकर ही शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों का आयोजन 25 जून तक किया गया है।
प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि पीडीएफ किताब में प्रार्थना, खेलकूद की जानकारी, सिन्धी गीत, लोक गीत-नृत्य, नाटक, कविता, भजन व देश भक्ति के प्रेरणा प्रसंग जोडे गये है।
शिविरों में राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी,संरक्षक सुरेश कटारिया,नवल किशोर गुरनाणी (जयपुर) गिरधारी ज्ञानाणी (खैरथल) मूलचंद बसताणी,दीपेश सामनाणी (जयपुर) राधाकिशन शिवलाणी (पाली) जय चंचलाणी (कोटा) घनश्याम हरवाणी (श्रीगंगानगर) सुरेश केसवाणी (बीकानेर) घनश्याम मंघनाणी (हनुमानगढ) प्रकाश चन्द,राजा संगताणी (बालोतरा)घनश्याम ठारवाणी भगत, महेश टेकचंदाणी, मोहन कोटवाणी (अजमेर) वीरूमल पुरसवाणी,प्रकाश फुलवाणी, नरेश टहिल्याणी सहित वरिष्ठ शिक्षक ज्ञानवर्धक जानकारी दे रहे हैं।
(ईश्वर मोरवाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.09414349864