अजमेर जिले के धार्मिक स्थलों को खोलने बाबत मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अजमेर /अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रताप सिंह यादव ने श्री अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को एक पत्र जीमेल द्वारा भेजकर निवेदन किया है कि अजमेर शहर व पुष्कर के धार्मिक स्थल बंद होने के चलते पर्यटक अजमेर नही आ रहे हैं ,इसके चलते अजमेर का व्यवसाय एक तरह से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है । अब जब कोरोना का प्रकोप धीरे धीरे समाप्ति की ओर है ,ऐसी स्थिति में आमजन की आर्थिक स्थिति जो पूरी तरह चरमरा गई है व उनका व्यापार व्यवसाय दरगाह व ब्रह्मा जी का मंदिर आदि धार्मिक स्थानों पर आने वाले प्रयटकों के द्वारा ही चलता है ।ऐसी स्थिति में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह एवं पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर के साथ-साथ अन्य बंद पड़े धार्मिक स्थलों को खोल दिया जाए तो व्यापारी वर्ग की जो कमर टूटी हुई है वह व उनसे जुड़े हुए हजारों मजदूर बेरोजगार होकर भुखमरी की स्थिति में है तो उन्हें संबल मिलेगा ।

error: Content is protected !!