सात सौ राहगीरों को मिल्क रोज का सेवन कराया

तपती धूप में मिल्क रोज पिलाकर दिलाई राहत
——————
श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर द्वारा आज टाटा पावर के श्री प्रशांत कुलश्रेष्ठ व श्री अनूप कुलश्रेष्ठ के सहयोग से एवम समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती रूपल गौधा के संयोजन में धानमंडी क्षेत्र में सात सौ राहगीरों को तपती धूप में पेय पदार्थ मिल्क रोज का सेवन कराकर राहत प्रदान कराई गई
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमती मधु पाटनी ने सेवा सहयोगी कुलश्रेष्ठ परिवार के सेवा भाव की अनुमोदना कर बताया कि सभी कार्य सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर किया गया । इस अवसर पर अतुल पाटनी ने मिल्क रोज निर्माण व वितरण कार्य मे सहयोग किया

error: Content is protected !!