स्व सुंदर सिंह भंडारी को भा ज पा कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि

केकडी 22 जून(पवन राठी) / जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सुन्दरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि भाजपा शहर मंडल केकडी द्वारा आज कटारिया विश्रामशाला मे उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पाजंली अर्पित कर साथ ही जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में भी मनाई गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि सुंदरसिंह भंडारी एक प्रखर वक्ता व राष्ट्र वाद सेओतप्रोत नेता थे तथा वै राष्ट्र भावना की प्रखर भावना रखते हुए समाज सेवा करते थे अतः हम सबको भी उनके जीवन से सच्ची प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सच्ची सेवा करने का प्रण ले यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि साधारण परिवार में जन्मे स्व.सुंदर सिंह भंडारी में देशप्रेम कई भावना कूट कूट कर भरी थी,इसलिए उनका झुकाव प्रारम्भ से ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की ओर रहा और इसीके फलस्वरूप जनसंघ की स्थापना के वे सहयोगी रहे जो आज भाजपा के रूप में देश पर शासन कर रहि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ऐसे महापुरुष से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला देहात उपाध्यक्ष रिंकू कवर राठोड, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,जिला सेवा संगठन संयोजक सत्यनारायण चौधरी,जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम कंवर राठोड,मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया,युवा मोर्चा अध्यक्ष व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र चौधरी, पार्षद सुरेश साहू, लोकेश साहू,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री राम आचार्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी, महेश बोयत,अमन सोनी,दशरथ साहू, शंकर लक्षकार,प्रियकं दाधीच,रोहन राठी, एडवोकेट निरंजन चौधरी,शञुघ्न सोनी,महिला मोर्चा महामंत्री अनिता राठी,सीमा जेतवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!