प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है-अलका मूंदड़ा

आज दिनांक 28 जून 2021 को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा के राज में प्रवास के दौरान अजमेर संभाग की नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिला अध्यक्ष की प्रथम बैठक आयोजित की गई.

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है कांग्रेस के इस कुशासन में मैंने जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है, ऐसे में सभी महिलाओं को मजबूती के साथ राष्ट्रहित के कार्यों को करना होगा, भाजपा ने सदा महिलाओं का सम्मान किया है, मूंदड़ा ने कहा कि मेरे लिए संगठन सर्वोपरि है संगठन ने मुझे यह मौका दिया है इसलिए मैं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगी, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाऊंगी ताकि जरूरतमंद लोगों को आर्थिक संबल मिल पाए और वह भी हमारी पार्टी के साथ जुड़ पाए,साथ ही मुन्दडा ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गैना ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठे वादों और इरादों को समझ गई है जनता ने हमें मजबूत विपक्ष दिया है ऐसे में अब हम जनता की हर समस्या को मजबूती से रखेंगे हमारी पार्टी ग्रास रूट पर काम करती है ऐसे में हमारा महिला मोर्चा भी संगठन को मजबूती देगा

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि भाजपा ने हर स्थान पर महिलाओं को अवसर दिया है चाहे सत्ता हो या संगठन भाजपा में महिलाओं की भागीदारी सदैव सुनिश्चित रही है

महापौर ब्रजलता ने कहा कि भाजपा ने सदैव महिलाओं को अवसर दिया है हम सभी महिलाओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम सब महिलाएं एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं

नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने कहा कि मैं अजमेर शहर की सभी महिलाओं को साथ लेकर चलूंगी, अजमेर शहर में आने वाली तीनों विधानसभाओं की महिलाओं को समानता के साथ रखूंगी,मुझे सब का सहयोग मिला है और मैं सब के सहयोग से ही आगे काम करूंगी

देहात जिला अध्यक्ष मुकेश कँवर,नागौर शहर संध्या भाटी,नागौर देहात सुनीता रांडर, टोंक जिला अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, भीलवाड़ा से मंजू पालीवाल,अजमेर शहर पूर्व जिला अध्यक्ष सीमा गोस्वामी अजमेर देहात पूर्व जिला अध्यक्ष इंदु शर्मा, वनिता जैमन, रूबी जैन, संतोष मौर्य आदि उपस्थित रही

error: Content is protected !!