केकडी 30 जून,(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर आज केकडी प्रवास पर रहे व अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक ली ,इस दौरान चेतन गोयर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली व कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती हेतु कार्य करने का आव्हान किया तथा शहीद बीरबल ढालिया की तश्वीर पर पुष्पंजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई व इसके पश्चात पौधरोपण किया,कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री कमल सांखला ने किया,इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंचाशीन अतिथियों
भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,केकडी प्रधान होनहार सिंह,महामंत्री ब्यावर संतोष जागृत व मुकेश घावरी,
पार्षद रवि चौहान,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक व ब्यावर विधानसभा प्रभारी संजय चंडालिया,ब्यावर मंत्री बृजकिशोर शर्मा,प्रकाश सोयल,हरीश मंडोवरा,नेता प्रतिपक्ष व युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी का स्वागत मण्डल महामंत्री कमल सांखला,धनराज नायक,महेश नायक,महेश बोयत,
धनराज कच्छावा,श्रीराम आचार्य,मोहनलाल रैगर,गंगाराम रैगर,धनराज कच्छावा ने दुपट्टा पहनाकर व साफा बंधवाकर स्वागत किया।