केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की कड़े शब्दों में निंदा

अजमेर ! पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है ! पूर्व विधायक डॉ जयपाल ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि जब भी किसी प्रदेश में चुनाव आते हैं या फिर राजनैतिक संकट पैदा किया जाता है तो केन्द्र सरकार के विशेष निर्देशों के साथ सीबीआई, इनकम टैक्स एवं ईडी को एक्टिव कर दिया जाता है। यूपी में चुनाव पास आते ही सीबीआई ने छापेमारी करना शुरू कर दिया है। पहले पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक इत्यादि राज्यों में भी इन संस्थाओं का दुरुपयोग हुआ।

उन्होमे बताया कि केन्द्रीय संस्थाओं की विश्वसनीयता मौटे तौर पर वर्षों तक निष्पक्ष तरीके से काम करने की रही थी लेकिन जिस तरह भाजपा अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए इन एजेंसियों को निर्देश दे रही है उससे इनकी साख बर्बाद हो गई है।

उन्होंने बताया कि इन संस्थाओं में काम कर रहे अधिकांश अधिकारियों के खुद के जेहन में ये बात आ चुकी है। फिर भी मजबूरी में उन्हें कार्रवाई करनी पड़ती है। समय आने पर केन्द्रीय संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग करने वाली भाजपा को जनता माकूल जवाब देगी।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन विजय नागौरा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल डॉ संजय पुरोहित सागर मीणा मामराज सेन जय श्री शर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है।

error: Content is protected !!