अजमेर व भीलवाडा के पवन रावत व सीकन्दर कुरैषी को बनाया राजस्थान ए व बी टीम का कप्तान।

चण्डीगढ़ मे दिनांक 12 से 14 जुलाई 2021 अण्डर 23 नार्थ इण्डिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे विभिन्न राज्यो की लगभग 12 टीमे हिस्सा ले रही है राजस्थान स्टेट टेनिस संघ महासचिव तरूण कुमार टाक ने बताया कि नार्थ इण्डिया प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम आज दिनांक 11 जुलाई 2021 को जयपुर से चण्डीगढ़ के लिए प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। राजस्थान से दो टीमे राजस्थान ए ओर राजस्थान बी इस प्रतियोगिता मे भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियो का चयन 30 जून 2021 को अजमेर स्थित देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मे एक दिवसीय चयन टायल के आधार पर किया गया था। राजस्थान टीम ए कि कप्तानी अजमेर के पवन रावत को सौपी गई है इसी प्रकार राजस्थान बी टीम कि कप्तानी भीलवाडा के सीकन्दर कुरैषी को यह जिम्मेदारी दी गई ।
राजस्थान ए टीम इस प्रकार है- कप्तान पवन रावत, विकिट किपर गौरव गुर्जर दोना अजमेेर से , मनिश षर्मा, प्रतीक प्रताप सिंह भीलवाडा, यषपाल सिंह, रयाज खान, मोहम्मद जाहिर पाली सेे, ललीत कुमार बाडमेर से, अनुराग भारद्वाज झुन्झुन्नु से, कैलाष प्रजापत, चन्द्रप्रकाष जाट चितौडगढ़ से, अनिल रोहलान सीकर से।
राजस्थान बी टीम इस प्रकार है- कप्तान सिकन्दर कुरैषी, कमलेष जाट, ऋशिराज व्यास भीलवाड़ा से, बलवीर सिंह रावत, वैभव चौधरी, सुनिल गुर्जर अजमेर से, साहील, रामानन्द राजपुरोहीत पाली से, आनन्द बुलगारीया नागौर से, राजेष जाट, विक्रम सिंह पंवार चितौड़गढ से। टीम कोच मैनेजर प्रदीप सेन उर्फ पाषा व जतीन जोषी।