अजमेर। केन्दªीय योजना अनुसार भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर ई-चिंतन के सात सत्र आयोजित होने है जिसमें तीसरा सत्र वर्जुअल आयोजित किया गया।
इस ई-चिंतन मंे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी-जीवन एवं विचार के विषय पर मुख्य वक्ता सीकर के सासंद सुमेधानंद सरस्वती ने मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मुखर्जी ने अपने जीवन में जो सबसे बड़ा प्रण लिया कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है वहां दो विधान दो प्रधान दो झंडे नहीं चलेगें उस पर वर्तमान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 व 35ए हटाकर उन्हें सच्ची श्रंदाजलि अर्पित की है।
उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जो पूर्व में भारतीय जनसंघ कहलाता था जिसके संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत को पूरी तरह एक बनाए रखने के लिए बलिदान दिया था। उनके महामंत्री रहे पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन काल में कई उपलब्धियां हासिल की। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए सर्वसती ने कहा कि हमें दीपक से कमल तक की यात्रा को याद रखते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए उन्होनें कहा कि हमेशा कार्यकर्ता पार्टी का मूल मंत्र होता है हम दो से आज पिछले सात सालों से केन्द्र सरकार में अपनी विचार वाली पार्टी से आमजन को राहत पहुंचाने का सफलतम् प्रयास कर रहे है, सरकार की सभी योजनाओं को हमें क्रियावन्त करने के लिए तैयार रहना चाहिए कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी मिले उसे दायित्व समझ कर समर्पण करना चाहिए।
ई प्रशिक्षण शिविर के संयोजक कँवल प्रकाश किशनानी ने संचालन किया वर्ग गीत संदीप गोयल ने प्रस्तुत किया उप महापौर नीरज जैन ने वक्ता का जीवन का परिचय दिया, धन्यवाद महामंत्री वेद प्रकाश दाधिच ने दिया।
इस सत्र में जिलाध्यक्ष डा प्रियशील हाड़ा,सांसद भगीरथ चौधरी, मेयर ब्रजलता हाडा,महामंत्री सम्पत साखला, रमेश सोनी, किशन गोपाल दरगड़,प्रभा शर्मा ,विकास सोनगरा,अनीश मोयल ,संदीप गोयल,अनिल पालीवाल, बलराज कच्छावा, अभिनव शर्माे के साथ जिला पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री ,मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री,पार्षद, पंचायत के सदस्य,प्रकोष्ठ के संयोजक,व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
अनिश मोयल
मीडिया प्रभारी
9929005000