सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का ऑनलाइन पंजीयन 15 जुलाई तक

सिन्धु सभा ने विद्यार्थियों व युवाओं को जोडा भाषा व संस्कृति से-तीर्थाणी
भीलवाडा 12 जुलाई -भारतीय सिन्धु सभा की ओर से सिन्धी भाषा व संस्कृति से विद्यार्थियों व युवा पीढी को जोडने के प्रयास से परिणाम सकारात्मक हुये हैं ऐसे विचार सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहे। उन्होने कहा कि सिन्धी भाषा के लिए ई बाल संस्कार शिविरों व प्रतियोगिताऐं आयोजित कर सम्मान राशि व सर्टीफिकेट वितरित किये गये। संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसवाणी ने कहा कि सभा के कार्यकर्ताओं की ओर से संगठन स्तर पर ईकाईयों का पूर्ण गठन किया जाकर मातृ व युवा ईकाई का भी विस्तार किया जा रहा है।
सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का ऑनलाइन पंजीयन 15 जुलाई तक – नथराणी
सभा के संरक्षक भगवानदास नथराणी ने बताया कि हर वर्ष लेह लद्धाख में आयोजित होने वाले सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन 7 से 10 अगस्त 2021 तक तीर्थयात्रा का आयोजन किया जा रहा हे। पंजीयन ऑनलाइन हो रहा है जिसकी अंतिम दिनांक 15 जुलाई 2021 है। यात्रा दिल्ली से हवाई मार्ग के अलावा दो यात्रायें सडक मार्ग से हागी जिसमें जम्मू से लेह चण्डीगढ व दूसरी चण्डीगढ से लेह जम्मू होगी। तीर्थयात्रा में देशभर से तीर्थयात्री व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सम्मिलित होगें।

तीर्थयात्री मोहन तुलस्यिणी का किया सम्मान –
इस वर्ष सिन्धु महाकुम्भ में सम्मिलित होने वाले भीलवाडा पधारे तीर्थयात्री जिलामंत्री मोहन तुलस्यिणी का शिव पूजन, प्रार्थना के साथ शॉल ओढाकर अभिनंदन किया गया एवं सिन्धु माता पूजन का संकल्प करवाया। इस अवसर पर गुलाबराय मीरचंदाणी, प्रकाश मूलचंदाणी, गोपाल नानकाणी भी उपस्थित थे।

(वीरूमल पुरसवाणी)
संभाग प्रभारी,
मो.9414112058

error: Content is protected !!