एक समय दो विधानसभा क्षेत्रों (गुडामालाणी और बाडमेर)को पानी की आपूर्ति करने वाले वाटर बॉक्स (मालपुरा फांटा) का वर्तमान में यह हाल है । हालांकि पानी की सप्लाई अब भी होती है लेकिन इसके पास जो पाट (खेळी) और छोटी होदी है वह जर्जर अवस्था में है। पशुओं को यहां से प्यासा ही लौटना पड़ता है क्योंकि खेळी में पानी ही नहीं आता है। इस क्षेत्र में गौभक्तों, समाजसेवकों, भामाशाहों और जनप्रतिनिधियों की कमी नहीं है लेकिन फिर भी इसकी तरफ किसी का भी ध्यान नहीं जाता है । यहीं पर हर वर्ष हवन किया जाता है, अगर उसी दिन एक दानपेटी इसके जीर्णोद्धार के लिए रखे तो कुछ रुपए इकट्ठे हो सकते हैं क्योंकि बाहर बेजुबान प्यासे खड़े रहे और और हम अंदर हवन करें तो इसका कोई औचित्य नहीं होगा या फिर क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार से इसके जीर्णोद्धार की मांग की जानी चाहिए।