दिनांक 12.07.2021। राज्य सरकार द्वारा श्रीमती सुषील कवंर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर को आयोजना समिति में अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जिसके आदेष ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जारी किये गये। समिति हेतु निर्वाचन जिला परिषद एवं स्थानीय निकायो के ग्रामीण/षहरी क्षेत्रो की जनसंख्या के आधार पर किया जाता है। जिसमें राज्य सरकार द्वारा राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 121 (सपठित राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 का नियम 350) के अनुसार में जिला अजमेर में जिला आयोजना समिति के लिये ग्रामीण क्षेत्र के लिये 12 निर्विरोध निर्वाचन एवं शहरी क्षेत्र के लिये 8 सदस्यो का निर्वाचन हुआ है। जिसके अन्तर्गत जिला प्रमुख के अतिरिक्त कुल 20 समिति सदस्य व अन्य 05 सदस्य जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, स्थाई सदस्य है। समिति में दो सदस्य अस्थायी होगें जिनका मनोनयन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। समिति में ग्रामीण क्षेत्र से अमृता सिंह गुर्जर, कैलाष चन्द तडदिया, गणेष, जगदीष चैधरी, दिनेष कुमार टाॅक, नाथू लाल, पाॅची, राजेन्द्र प्रसाद बागड़ी, श्री लाल तवंर, साबरा बानो, सीताराम, सुरज्ञान एवं शहरी क्षेत्र से कमल किषोर रामावत, करण सिंह, जय सिंह, नन्द किषोर जेतवाल, भारती, मनोहर लाल कोगटा, श्रवण कुमार, सुरेष कुमार दागड़ा निर्वाचित हुये है।
दीपक कादीया
7737597589