रघु शर्मा ने लाखों की पाइप लाइन की स्वीकृति जारी की

केकड़ी 13 जुलाई(पवन राठी)
चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने विभिन्न वार्डों में बसी नई कॉलोनियों के लिए नई पाइप लाइन बिछाने के कार्य की स्वीकृति जारी करवाई । प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर अजमेर रोड स्थित नई विकसित कॉलोनी में 23 लाख 11 हजार की कल्याण कॉलोनी चंद्रप्रभु नगर तथा शास्त्री कॉलोनी गुरु नानक कॉलोनी बघेरा रोड बाईपास पर बसी नई कॉलोनियों में 45 लाख 97 हजार की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अधिकारी रामनिवास खाती ने बताया कि मंत्री जी की अनुशंसा पर उक्त कार्य स्वीकृत हुए हैं । पिछले दिनों ही पार्षद विनोद आचार्य, रामराज शर्मा, रमाकांत शर्मा ने अपने अपने क्षेत्र में विकसित कॉलोनियों में पानी की समस्या के लिए रघु जी को अवगत करवाया था जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वित्तीय स्वीकृति जारी की गई । जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है नई पानी की लाइन स्वीकृत करवाने पर डॉ रघु शर्मा का एवं सागर शर्मा का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!