स्कूल प्रषासन के खिलाफ दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

अजमेर 13 जुलाई 2021 – राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ सुनील लारा द्वारा क्वीन मेरी गर्ल्स स्कूल की छात्रा हिमीषा माथुर का स्कूल प्रषासन द्वारा फीस का दबाव बनाकर छात्रा की ऑनलाईन पढ़ाई बंद करने व स्कूल से नाम हटाने पर माननीय जिला कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंप कर षिक्षा के अधिकार के तहत छात्रा को पुनः पढाई शुरू करवाने का आग्रह किया गया।
यह जानकारी देते हुए डॉ. सुनील लारा ने बताया कि उक्त छात्रा ने क्वीन मेरी गर्ल्स स्कूल अजमेर में प्रवेष लिया था। पिछले पूरे सत्र में छात्रा ने इस विद्यालय में अध्ययन किया जिसकी अंकतालिका व विद्यालय की किताबे भी इनके पास है। इस वर्ष भी छात्रा ने ऑनलाईन कक्षा प्रारम्भ की परन्तु स्कूल प्रषासन द्वारा छात्रा के माता पिता पर पिछले वर्ष की व इस वर्ष की पूरी फीस जमा कराने का दबाव बनाकर छात्रा की ऑनलाईन कक्षा बंद कर दी व स्कूल से नाम हटाने के लिए भी माता पिता को कहा जा रहा है जिससे छात्रा व उसके माता पिता मानसिक तनाव मेें है। यदि स्कूल प्रषासन द्वारा इसी तरह से छात्र-छात्राओं को षिक्षा से वंचित किया जायेगा तो षिक्षा के अधिकारी का क्या औचित्य है।
लारा ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी जिला षिक्षा अधिकारी को भी दी गई लेकिन आज दिवस तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिस पर यह चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द ही उक्त मामले पर सुनवाई नहीं की गई तो युथ कांग्रेस जल्द ही माननीय गोविन्द सिंह डोटासरा षिक्षा मंत्री से मिलकर स्कूल प्रषासन के खिलाफ षिकायत प्रस्तुत कर स्कूल प्रषासन के खिलाफ उग्र प्रदर्षन करेगा। इसी के चलते आज माननीय जिला कलेक्टर महोदय को भी ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन देने वालो में शहर कांग्रेस के निवर्तमान सचिव सागर मीणा, पवन ओड, विकास राठौड, सुरेन्द्र जोनी, रतन गोठवाल, हरीष कुमार, मनीष कुमार व धनसिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!