ग्राम गड़ी गुजरान की बालिकाएं सेवा पाकर हुई खुश
———————
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा तीर्थराज पुष्कर के पास पीसांगन पंचायत का गांव गड़ी गुजरान की राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में आगामी दिनों में अध्ययन के लिए आने वाली 35 बालिकाओं व ग्राम के 30 अन्य बच्चो को समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन अतुल मधु पाटनी के सहयोग से गणवेश वितरित किये गए
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाली बालिकाएं बहुत ही जरूरतमंद परिवार की है जिन्हें विद्यालय के श्री विनय तिवारी,सांवरा राम, प्रभुसिंह व मिसेज गुप्ता के मार्गदर्शन में एवम सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर एवम विद्यालय बंद होने के कारण घर से अल्प समय के लिए बुलाकर सेवा का वितरण किया गया
इस अवसर पर ग्रामीण बच्चो के परिजनों उपस्थित रहे व उन्होंने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव