जनउपयोगी पत्रावलीयों का हो शीघ्र निस्तारण, समस्त विभागाध्यक्ष को दिये निर्देष

दिनांक 14.07.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख की अध्यक्षता मंें आयोजित की गई अधीनस्थ विभागों की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई। बैठक में सभी उपस्थित अधिकारीयों ने अपने अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट से जिला प्रमुख को कराया अवगत। जिला प्रमुख ने समीक्षा उपरान्त दिये अहम निर्देष। जिला प्रमुख द्वारा पंचायती राज के अधीनस्थ विभागों के विभागाध्यक्षों को अपने विभागवार जनउपयोंगी पत्रावालीयों को शीध्र निस्तारण करने एवं कार्यो की गति बढानें के दिये निर्देष। लम्बित प्रकरणों के सज्ञान में आने पर की जायेगीह विभागीय कार्रवाही।

श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणांे को निस्तारित करने के दिये निर्देष

जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों में श्री षिवराज सिंह निवासी पदमपुरा ग्राम पंचायत चाचियावास ने अवगत कराया कि कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक पदमपुरा से चाचियावास तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत के कार्य हेतु चाचियावास जाना होता है। सड़क पर गढ्ढे होने की वजह से बारिष के मौसम में गढ्ढो में पानी भरा रहता है जिससे ग्रामवासियों को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सडक पर बबुल के पेड व कंटीली झाडिया उगी हुई है जिस कारण ग्रामवासियों को अपने वाहन लाने ले जाने में काफी समस्या होती है। अतः प्रार्थी ने पदमपुरा से चाचियावास तक पक्की सड़क बनवाने हेतु जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा से निवेदन किया है। इस संबंध में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने अधिक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग को ग्रामवसीयों को राहत प्रदान करने हेतु निर्देषित किया है। श्री मंगल सिंह गौड निवासी नागफणी अजमेर ने अवगत कराया कि उनकी पुत्री श्वेता गौड़ षिवम पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 में अध्यनरत है। विद्यालय प्रषासन द्वारा पूर्ण फीस हेतु बाध्य किया जा रहा है। कोरोना काल में आय का कोई भी साधन नहीं होने के कारण वह फीस चुकाने में असमर्थ है। इस संबंध में श्रीमती सुषील कवंर पलाडा ने जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक को प्रार्थी को अधिक से अधिक राहत प्रदान करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी चांद कवंर निवासी सिंह भूमि काॅलोनी, लोहागल अजमेर ने अवगत कराया कि उसके घर के बाहर विद्युत पोल लगा हुआ है उस पोल के तार प्रार्थी के घर की दीवार के बिल्कुल नजदीक से होकर गुजर रहे है। जिससे प्रार्थी के मकान में करंट प्रवाह होने का अंदेषा बना रहता है। अतः प्रार्थी ने जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा को विधुल पोल से जाने वाली घरेलू लाईन को अन्यत्र षिफ्ट करने हेतु निवेदन किया है। इस संबंध में श्रीमती सुषील कवंर पलाडा ने अधिषाषी अभियंता (ग्रामीण), अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड, को प्रार्थी की समस्या का निस्तारण कर राहत प्रदान करने हेतु निर्देषित किया।
इसी क्रम मेें जिला परिषद अजमेर कार्यालय से संबंधित 03, सार्वजनिक स्वास्थय एवं इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित 4, जिला चिकित्सा अधिकारी से संबंधित 2, अजमेर विद्युत वितरण लिमि0 से संबंधित 05, जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक से संबधित 03, सामाजिक अधिकारीता विभाग से संबंधित 08, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित 02 परिवेदना प्राप्त हुई जिस पर जिला प्रमुख ने संबंधित अधिकारियो को तत्काल निस्तारण हेतु निर्देषित किया।
बैठक में श्री मुरारी लाल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री हरजीराम जी चैधरी, अति. निदेषक (कृषि), श्रीमति अंजना शुभम् जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक, अजमेर, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, अधिकारी, श्री हेमंत स्वरूप माथुर, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री आई.सी. खण्डेवाल, अधिषाषी अभियंता (वाटरषैड) श्रीमती पुष्पा सिंह जिला आयोजना अधिकारी, श्रीमती आरती यादव, अतिरिक्त निदेषक (कृषि), श्री कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता (नरेगा), श्री आर.पी.शर्मा, अधिषाषी अभियंता (आर.डी), कौषल किषोर सामरिया अधिषाषी अभियंता (वाटरषैड), किषगनढ, श्री संजीव माथुर अधिषाषी अभियंता (वाटरषैड) केकड़ी, श्री रजत गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी, श्री संजय जैन सहायक अभियंता (जल संसाधन), डाॅ. मोहित देवल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!