पटेल आदर्श विद्या निकेतन में अटल टिंकरिंग लैब का लोकार्पण समारोह पूर्वक संपन्न
केकड़ी 15 जुलाई(पवन राठी)
पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब का लोकार्पण कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ,प्रधानध्यापक राजू माली ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी,मुख्य वक्ता चित्तौड़ प्रांत संगठन मंत्री गोविंद कुमार,विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत सचिव किशन गोपाल कुमावत,विद्या भारती संस्थान अजमेर मंत्री जय सिंह शेखावत व विद्यालय प्रबंध समिति संरक्षक कृष्ण गोपाल पांडे के विशिष्ट आतिथ्य में मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इसके पश्चात सांसद भागीरथ चौधरी ने लैब का लोकार्पण किया ।
प्रधानाचार्य राजू लाल माली ने अतिथि परिचय देते हुए बताया कि इस लेब के माध्यम से सभी विद्यार्थी भैया बहनों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा विद्यालय की बहन प्रियंका एवं सहयोगियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी रोहित ने अटल टिंकरिंग लैब की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय नीति आयोग द्वारा स्थापित इस लैब के पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न हो तथा वे आत्मनिर्भर बनने का दृष्टिकोण भी अपने में विकसित करें,समारोह को संबोधित करते हुए विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस समय उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया उनका सोचना था कि बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में मां की भूमिका अधिक होती है वर्तमान में भारत के वैज्ञानिक स्तर के प्रतिभावान छात्र विदेश चले जाते हैं ओर प्रतिभा का पलायन होता है,इसलिए बच्चों में अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रीयता का भाव उत्पन्न किया जाएगा तथा वे इस लेब के माध्यम से अत्याधुनिक वैज्ञानिक सोच की तरफ अग्रसर होंगे तथा शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के लिए भी उनका मानसिक विकास होगा,इस लैब में इस विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी आकर अध्ययन कर सकेंगे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत केंद्रीय कृत शिक्षा नीति है जिसमें विद्यार्थी भारतीय वैज्ञानिकों महापुरुषों के जीवन चरित्र के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि अटल ऐप के माध्यम से भारत आने वाले समय में पुनः विश्व गुरु बनेगा या ले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की सोच का परिणाम है भारत में पोखरण परमाणु विस्फोट के समय जय जवान जय किसान जय विज्ञान का नारा लगाया गया था जो इस लेख के माध्यम से आप साकार होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी वस्तुओं पर रोक लगाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय निर्मित सामानों का उपयोग करने का आह्वान किया था यह इस लैब के माध्यम से साकार होगा।इस अवसर पर बहन रुद्रा राजपुरोहित ने भारत के विज्ञान प्रौद्योगिकी के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि भारत अपनी स्वतंत्रता के बाद चंद्रमा पर चंद्रयान बेचकर विश्व के प्रमुख देशों में अपना स्थान बनाया था। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के काशीराम विजय ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुरारी लाल अग्रवाल राजेंद्र सिंह संजय शर्मा अरविंद गर्ग दिनेश वैष्णव घनश्याम ना गोरिया किशन सोनी रामनारायण माहेश्वरी राजेश शर्मा यशवंत बेली राजेंद्र विनायका होनहार सिंह अनिल राठी विरदी चंद्र वैष्णव सहित कई अभिभावक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन की पूर्णता पालना की गई कार्यक्रम का संचालन जिस नाथ योगी द्वारा किया गया।