प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न–लाटरी 20 को

केकड़ी 15 जुलाई(पवन राठी)
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट केकड़ी में प्रवेश आवेदन लेने की प्रक्रिया संपन्न।
प्रधानाचार्य सोनू सोनी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2021-22 में विद्यालय में निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार रिक्त सीटों पर 15 जुलाई तक प्राप्त आवेदनों पर लॉटरी प्रक्रिया होगी । प्राप्त आवेदनों की सूची 19 जुलाई को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। कक्षा एक के लिए 60 सीटों पर लॉटरी दिनांक 20 जुलाई को एवं कक्षा 6 की 8 रिक्त सीटों पर 22 जुलाई को लॉटरी होगी लॉटरी निकालने का समय प्रातः11 बजे से प्रारंभ होगा।

error: Content is protected !!