गौ सेवा कर मनाया रघु शर्मा का जन्म दिन

केकड़ी, 26 जुलाई(पवन राठी) चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटे तथा मिठाईयां बांटी। गौ शाला में गायों की सेवा भी की गई।
युवा कांगे्रस नेता धनेश जैन ने बताया कि केकड़ी के विधायक तथा सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा का जन्मदिन सोमवार को मनाया गया। इस दिन कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाईयां दी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा देवगांव गेट स्थित गौ शाला में गौ सेवा की गई। गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर डॉ. रघु शर्मा के स्वस्थ एवं लम्बी आयु की कामना की।
उन्होंने बताया कि गौ सेवा के पश्चात केकड़़ी ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त कार्यकर्ता पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री निर्मल चौधरी की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री छोटू लाल कुमावत एवं पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष श्री रतन पंवार थे। नगर अध्यक्ष श्री निर्मल चौधरी, पूर्व प्रधान श्रीमती सीमा चौधरी, पूर्व उप प्रधान श्री छोटू राम गुजराल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री छोटू लाल कुमावत, पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष श्री रतन पंवार एवं श्री ओम प्रकाश साहू ने केक काटा। कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर डॉ. रघु शर्मा के दीर्घ आयु होने की कामना की।
श्री जैन ने बताया कि इसके पश्चात समस्त कार्यकर्ता राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में पहुंचे। यहां भर्ती रोगियों से मिलकर उनकी तबीयत एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। इन रोगियों को फल वितरित किए गए। इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधिगण, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई महिला कांग्रेस, सेवा दल सहित सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!