सिन्ध स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को राज्यभर में होगें देश भक्ति आधारित कार्यक्रम

राष्ट्रीय सिन्धी ज्ञान प्रतियोगिता का भी शुभारंभ

30जुलाई -भारतीय सिन्धु सभा की ओर से 14 अगस्त को राज्यभर में सभी ईकाईयों द्वारा सिन्ध स्मृति दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठियां, देश भक्ति आधरित व भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।ऐसा निर्णय प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में लिया गया।
प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि 14 अगस्त 1947 को अखण्ड भारत से सिन्ध अलग होने के कारण सभा की ओर से युवा पीढी को प्राचीनत सभ्यता संस्कृति से जोडे रखने के साथ अखण्ड भारत की कल्पना साकार करने का जज्बा बरकरार रखना है। राज्यभर में सभी ईकाईयों द्वारा सिन्ध के मानचित्र के साथ भारत माता पूजन, देश भक्ति आधारित कार्यक्रम, विद्यार्थियों के साथ संगोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।
संगठन मंत्री डॉ. कैलाश शिवलाणी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में युवाओं को जोडकर पंचायत के साथ सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होगें। प्रमुख साहित्कार एवं शिक्षाविद् इस अवसर पर सिन्ध की महान सनातन संस्कृति पर विचार प्रकट करेगें। ईकाईयों की कार्यकारिणी का शपथग्रहण कार्यक्रम भी किया जायेगा।
राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सभा की ओर से 14 अगस्त सिन्ध स्मृति दिवस से 25 अगस्त सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1352वीं जयंती तक सिन्धी भाषा ज्ञान प्रश्नोतरी का आयोजन किया जायेगा जिसके लिये प्रदेश के भाषा एवं साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में सुरेश कटारिया, श्रीमति वंदना वजीराणी (चित्तौडगढ) श्रीमति शोभा बसंताणी(जयपुर) गिरधारी ज्ञानाणी, राजकुमार दादवाणी (खैरथल) मोहन तुलस्यिाणी, महेश टेकचंदाणी, कैलाश लखवाणी (अजमेर) मूलचंद बसताणी, नवलकिशोर गरनाणी (जयपुर) हीरालाल लखवाणी, कोकिलाबेन, राधाकिशन शिवलाणी (पाली) नरेश टहिल्याणी जय चंचलाणी, सावित्री(कोटा) घनश्याम हरवाणी (श्रीगंगानगर) टीकम पारवाणी, श्याम आहूजा सुरेश केसवाणी (बीकानेर) घनश्याम मंघनाणी (हनुमानगढ) वासदेव बसराणी, राजा संगताणी (बालोतरा)वीरूमल पुरसवाणी,प्रकाश फुलवाणी, भगवान नथराणी ने भी विचार प्रकट किये।

(ईश्वर मोरवाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.9414349864

error: Content is protected !!