केकड़ी 2 अगस्त(पवन राठी)आंदोलनरत मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में आज उपखंड कार्यालय
के सामने सद्बुद्धि यज्ञ किया।
प्रदेश प्रवक्ता शम्भू सिंह राठौड़ ने बताया कि सरकार को मार्च 2021 में ही संगठन द्वारा 7 सूत्री मांग पत्र दिया जा चुका है।इसके बावजूद भी सरकार द्वारा संवादहीनता की नीति अपनाते हुए वार्ता तक नही की है।जिससे सम्पूर्ण राज्य के मंत्रालयिक कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।राज्य सरकार को सद्बुद्धि दें इसीके लिए पूरे राज्य में जिला कलेक्टर कार्यालयों के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ का आव्हान प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा किया गया था।इसी कड़ी में केकड़ी उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर भी सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया था।इस यज्ञ के द्वारा कामना की गई है कि सरकार को सद्बुध्दि प्राप्त हो और सरकार संवादहीनता का परित्याग कर संगठन के मांग पत्र पर वार्ता कर कर्मचारियों की मांगो को पूरा करे।
सद्बुद्धि यज्ञ में प्रदेश प्रवक्ता शम्भूसिंह राठौड़ सत्यनारायण सोनी हरगोविंद सिंह राठौड़ जुगल किशोर दाधीच महावीर प्रसाद उपाध्याय दिनेश चतुर्वेदी सहित अनेको मंत्रालायिक कार्मिकों ने शिरकत की।
