राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई आयोजित

आज दिनांक 05.08.2021 – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की प्रदेश स्तरीय बैठक बनीपार्क स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की उपाध्यक्ष मधु गौरांग एवं महासचिव विष्णु शर्मा ने संबोधित किया और महिला सेवादल को और अधिक सक्रिय कर जिला एवं ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने व ब्लॉक इकाई गठित करने का निर्णय लिया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश सेवादल महिला विंग महासचिव व द्रौपदी कोली (पार्षद) ने बताया कि बैठक में प्रदेश महिला विंग को पुनर्गठन करने एवं जिला स्तर पर पुनर्गठन करने का मंथन किया गया। बैठक में महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शारदा मीणा ने अब तक की प्रदेश महिला सेवादल के द्वारा किए गए कार्यक्रम एवं कोविड-19 में किए गए कार्यों की विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की। शीघ्र ही संभाग मैं दोरे करने के निर्णय से जिला अध्यक्षों को अवगत कराया।
बैठक में प्रदेश महासचिव द्रौपदी कोली, संध्या पुरोहित, गायत्री खाट सहित लाजवंती, लता डाबरा, धीरज बुंदेल, पुष्पा ट्रेलर, ललिता तवर, दीपमाला, उमा देवी सहित सैकड़ों सेवादल महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के पश्चात अजमेर कांग्रेस सेवादल की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद डोटासरा जी से मिलकर अजमेर में सेवादल महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाने हेतु अनुमति एवं समय देने का आग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पधारे राजस्थान खेलकूद मंत्री अशोक चांदना राजस्थान, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से भी मिलकर उन्हें अजमेर में महिला सेवादल विंग द्वारा किए जाए जा रहे कार्याे से अवगत कराया।
इस अवसर पर सेवादल के हरिप्रसाद जाटव, सुनील कुमार, मुकेश टेलर, ताराचंद गडरिया, किशोर कुमार व बृजेश धवन इत्यादि मौजूद थे।
भवदीया

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!