भा ज पा शहर मंडल की शसक्त कार्यशाला सम्पन्न

केकड़ी 18 अगस्त(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की सशक्त मंडल कार्यशाला व मण्डल बैठक मंगलवार रात्रि को विनायक वाटिका में केकड़ी विधानसभा प्रवासी इंदु शेखर शर्मा तथा केकड़ी शहर मंडल प्रवासी वैभव तेला के सानिध्य में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रवासी इंदु शेखर शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के द्वारा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा सशक्त मंडल कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है यदि हम सभी पूर्ण मनोयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाते हैं तो दुनिया की कोई ताकत भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने से नहीं रोक सकती है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जिसका उद्देश्य संगठन सर्वोपरि है उसके वह निरंतर कार्य करता है अभी जब कोरोना कालखंड चल रहा था लोग अपने अपने घरों में दुबके बैठे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आम जनता व पीड़ितों की मदद के लिए सड़क पर निकला हुआ था जिसके फलस्वरूप हमारे कई कार्यकर्ता ऐसे में काल का ग्रास बने अब भारतीय जनता पार्टी ने सशक्त मण्डल अभियान चलाया है इसका यही उद्देश्य है कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा को राजस्थान ही नहीं पूरे देश में स्थापित करना है और इसके लिए पहले सशक्त मंडल फिर सक्रिय बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख यह भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धती को अपने उच्च मुकाम तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी अतः कार्यकर्ता इन की प्राप्ति के लिए जुट जाए और इनको सफलतापूर्वक संपन्न करा दें तो भारतीय जनता पार्टी कि राष्ट्रवादी विचारधारा को कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है मंडल प्रवासी वैभव तेला कहा की भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल के कार्यकर्ता निरंतर क्रियाशील रहते हैं कोरोना कालखंड में भी यहां के सभी कार्यकर्ताओं सहित मातृशक्ति ने अपना अमूल्य योगदान जनसेवा के लिए दिया अब भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक सशक्त मंडल कार्यक्रम चल रहा है उसके लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से जुट जाएं तथा पन्ना प्रमुख तक की टीम खड़ी कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें तो भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है अतः सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पूर्ण मनोयोग से जुड़ जाए इससे पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना कालखंड में भी जनता की सेवा करने करने के लिये आयोजित कार्यक्रमो में सहयोग प्रदान किया उसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यही कार्यकर्ताओं की टीम है जो प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के आव्हान पर कोरोना कालखंड में भी जनसेवा में जुटी रही और आगे भी मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यही टीम पन्ना प्रमुख तक का कार्य पूर्व में भी इन्होंने किया है वह आगे भी सफलतापूर्वक संपन्न कराकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे,भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा की केकड़ी के कार्यकर्ता दमन के आगे नहीं झुकते हैं व संगठनात्मक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं चाहे वह किसी भी प्रकार का संघर्ष का कार्य हो भाजपा कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं रहते हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं सशक्त मंडल कार्यक्रम के तहत पन्ना प्रमुख तक का कार्य हमारी यह टीम सफलतापूर्वक संपन्न कराएगी साथ ही भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने सभी कार्यकर्ताओं से अजमेर जिले में जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के 20 अगस्त कोअजमेर आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान सभी कार्यकर्ताओं से किया, बैठक के दौरान केकड़ी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं को विभिन्न मोर्चों में जिला पदाधिकारी बनने पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर को महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष धनराज नायक को अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला महामंत्री तोताराम देव माली को ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने पर सभी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल,
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर राजावत, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य रामदेव माली,मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया,कमल सांखला व अर्जुन सिंह शक्तावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी, रामनिवास तेली व कन्हैया लाल जेतवाल,आईटी संयोजक रोहन राठी,मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव,मंडल मंत्री राजेंद्र चौधरी,प्रीतम जेन व सुरेश सेन, मंडल उपाध्यक्ष विमला देवी डसानिया, पार्षद मनोज कुमावत,के सी चौधरी,सुरेश साहू पार्षद प्रतिनिधि दशरथ साहू,सत्तू माली,संजय बेनीवाल,विनोद विजय, सांवरलाल जाट,महेश नायक,रोहित जांगिड़,महिला मोर्चा महामंत्री अनिता राठी,मंत्री सीमा जेतवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी ज्ञान प्रकाश राठी,विनोद विजय,विनोद गोठरवाल, रोहित जांगिड़ प्रधान सैनी,बजरंग लाल तेली, केदार साहू, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

error: Content is protected !!