रक्षा बंधन पर्व पर सिन्ध के नक्शे पर बांधा राष्ट्र रक्षा सूत्र

जयंती के अवसर पर सप्तक संस्था ने दी राष्ट्र गौरव गाथा में दी गई देशभक्ति की प्रस्तुतियां
महाराजा दाहरसेन के जयंती के अवसर पर चल रहे हैं सात दिवसीय ऑनलाइन आयोजन

अजमेर 22 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति द्वारा राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन की 1352वीं जयंती के अवसर पर सात दिवसीय ऑनलाइन आयोजन में सप्तक संस्था की ओर से राष्ट्र भक्ति गायन पर स्वामी कॉम्पलेक्स में ऑनलाइन देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी व रक्षा बंधन के पर्व पर सिन्ध के नक्शे पर रक्षा सूत्र बांधा गया।

रक्षा बंधन पर्व पर सिन्ध के नक्शे पर बांधा राष्ट्र रक्षा सूत्र
रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष में समारोह समिति की ओर से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजन के साथ सिन्ध के मानचित्र पर राष्ट्र रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा के लिए संकल्प लिया। भारत सरकार की ओर से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा का समिति द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया गया और सिन्ध को मिलाकर देश पुनः अखण्ड बनेगा।

जयंती के अवसर पर सप्तक संस्था ने दी राष्ट्र गौरव गाथा में दी गई देशभक्ति की प्रस्तुतियां
समिति के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती की आराधना नृत्य द्वारा कुमारी दीक्षिका जैन ने दी। दिल दिया है जान भी देगें…… रौनक द्वारा वाद्य यंत्र द्वारा प्रस्तुति दी गई। देश भक्ति गीतों में हम सब भारतीय हैं……., होठों पर सच्चाई रहती है…, जय हो जय हो….., देश रंगीला रंगीला……. चलो जवानो बढो जवानो….., प्रेम के पुजारी हम तो…., देखो वीर जवानो….. वंदे मात्रम… ऐ वतन ऐ वतन….. छोडो कल की बातें…. ऐ मेरे वतन के लोगों….., पर कुलदीप सिंह चौहान राजीव सक्सेना, नीरज जैमन, कुमारी अंशिका शर्मा, मुकेश परिहार, मुस्कान भार्गव, रविन्द्र जैन, मुस्कान कोटवाणी, मधुकर विजय सौरभ महावर,, चिरंाश, अनिल जैन विवके पारीक, दयाल सैनी, जगदीश वच्छाणी, नरेन्द्र जैन, भारती सोनी, ए.बी. एल माथुर व अन्य द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।

मंच का संचालन आभा भारद्वाज ने किया। कला साधक हारमोनियम एवं संगीत संयोजक नरेन्द्र जैन, ढोलक एवं पैड पर सतीश दीक्षित, ऑक्टोपैड सुनील जैन, बांेगा धर्मेन्द्र सोनी, कांगा व बांेगा ललित कुमार शर्मा पर वाद्य यंत्रों से गायक कलाकारों का सहयोग दिया। कार्यक्रम में आभार समिति के कवंलप्रकाश किशनानी ने दिया।
25 अगस्त 2021 को हरीभाउ उपाध्याय नगर स्थित सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर श्रृद्धासुमन अर्पित कार्यक्रम आयोजित होगा। समारोह अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर,म.द.स.विश्वविद्यालय सिन्धुशोध पीठ, पर्यटन विभाग और भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से आयोजित किये जायेगें।
सोमवार 23 अगस्त को एक पौधा दाहरसेन के नाम
सात दिवसीस ऑनलाइन आयोजन में सोमवार 23 अगस्त को एक पौधा दाहरसेन के नाम अपने घर के नजदीक क्षेत्र व उद्यान में लगाकर ऑनलाइन फोटा व वीडियो बनाकर मोबाइल नंबर 9828035234 व 9549860966 पर भिजवावें व संकल्प लें कि इस पौधे को रोजाना पानी पिलाकर वृक्ष बनायेंगे ।

समन्वयक, 9413135031

error: Content is protected !!