केकड़ी 22 अगस्त (पवन राठी)आर्य समाज केकड़ी में श्रावणी पर्व एवम संरक्षक युवा नेता सागर शर्मा का जन्म दिन धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में यज्ञ मुनि द्वारा सभी को यग्योपवित धारण करवाया गया उसके बाद यज्ञ कर संरक्षक युवा नेता सागर शर्मा का जन्म दिवस मनाया गया।उनके स्वस्थ एवम दीर्घायु जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
आर्य समाज मंत्री अशोक आर्य ने आज के दिन के महत्व पर प्रकाश डाला।आर्य ने बताया कि यग्योपवित के तीन धागे हमे ऋषि ऋण देव ऋण व पितृ ऋण से उऋण होने की याद दिलाते है।आज के दिन वेदाध्यन करने हेतु यग्योपवित धारण करवाया जाता है।
आज विश्व संस्कृत दिवस भी है ।संस्कृत दुनिया की सभी भाषाओं की जननी है।हमे प्रतिदिन स्वाध्याय कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
इस अवसर पर रतन पंवार-छोटूलाल कुमावत -मूलचंद महावर-चिरंजोलाल सोनी-यज्ञमुनि-गणेश सिंह भाटी-अभय कुमार शर्मा-बजरंग सिकलीगर-कमलेश माली-नवनीत पंवार-यश पंवार आदि उपस्थित थे।