विकलांगता प्रमाण पत्र शिविर 25 बुधवार को

केकड़ी 24 अगस्त*पवन राठी* / तालुका विधिक सेवा समिति के तत्त्वावधान में बुधवार को जिला अस्पताल में स्थायी विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। पूर्व में यह शिविर 23 अगस्त को आयोजित होने वाला था जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। पी एम ओ डॉ दुर्गेश रॉय ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजमेर से विचारविमर्श के बाद 25 अगस्त को शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया जाकर अध्यक्ष बार एसोसिएशन केकड़ी एवम अन्य सभी को सूचित किया जा चुका है।शिविर आयोजन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

error: Content is protected !!