जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा की अध्यक्षता में किया गया साधारण सभा का आयोजन

दिनांक 24.08.2021। जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा की अध्यक्षता में साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा एवं श्री गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, अजमेर द्वारा सरस्वती वन्दन कर दीपप्रज्जवलन किया गया। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा द्वारा साधारण सभा में आज अनूठी पहल शुरू की गई है जो ऐसी पहल करने वाली राजस्थान की एकमात्र जिला परिषद बनी है। अध्यक्षा के निर्देषानुसार जिला परिषद स्तर से सदस्यो के प्रष्नो के संतोषप्रद जवाब प्राप्त करने हेतु पूर्व मे ही प्रष्नो को निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय को अवगत कराया जाये जिससे प्राप्त प्रष्नो को संबंधित विभागो में हस्तानान्तरित कर सभा के दिन अधिकारियो द्वारा उचित तैयारी अनुसार सदन को अवगत कराया जा सके जिससे प्राप्त प्रष्नो की आगामी साधारण सभा में समीक्षा की जा सके।

error: Content is protected !!