केकड़ी 24 अगस्त (पवन राठी) 15 अगस्त 2021 को ग्राम तसवारिया में कहासुनी की घटना मारपीट में बदल गयी थी। उक्त मारपीट की घटना के एस सी एस टी एक्ट में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नही होने एवम 19 अगस्त को पुनः आरोपियों द्वारा लड़ाई झगड़े पर उतारू होने से आक्रोशित वाल्मीकि समाज ने सज्जन बोयत के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को महेश बोयत द्वारा सौंपा गया।ज्ञापन में नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है।
महेश बोयत द्वारा 15 अगस्त की मारपीट की घटना के तमाम वीडियो फुटेज उपखंड अधिकारी को दिखाए और कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी महिलाओ को पूर्व प्रधान के साथ जिस तरह से मारपीट की गई वह निंदनीय है।उक्त घटना के दस दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होंने से वाल्मीकि समाज मे गहरा आक्रोश व्याप्त है यदि समाज को न्याय नही मिला तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा।