विहिप, बजरंग दल व मातृशक्ति के पदाधिकारी मनोनीत किए गए
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक आशापुरा माता धाम पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के चितौड़ प्रांत मंत्री कौशल गौड व अजमेर विभाग मंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया का कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन मिला। जिला बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितेश गोयल ने की। बैठक के प्रथम सत्र में प्रांत मंत्री ने संगठन के अभी तक हुए कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की और कोरोना-काल मे संगठन द्वारा किये गए सेवा कार्यो की जानकारी ली। बैठक में आगामी आने वाले कार्यक्रम, जिसमें मुख्य रूप से संगठन के अनिवार्य कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई । सन 1964 मे कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई थी । बैठक में तय हुआ कि कि जिले में जहाँ भी विश्व हिंदू परिषद की इकाई है, वहां स्थापना दिवस के कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुये हर्षोल्लास से मनाये जाएँ और संगठन के कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक के दूसरे सत्र में विभाग मंत्री श्री शशि प्रकाश इंदौरिया ने भी आगामी कार्यक्रमो के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने हेतु कार्यकर्ताओ के साथ योजना बनाकर मार्गदर्शन किया और संगठन में रिक्त दायित्वों पर नये कार्यकर्ताओ को दायित्व देकर उनके दायित्वों की घोषणा कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। रिक्त दायित्वों पर हुई घोषणा की सूची इस प्रकार है। हरमीत सिंह नगर उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश माथुर नगर उपाध्यक्ष, शैलेश सोनी नगरमंत्री, हनुमान बन्ना नगर संयोजक बजरंग दल, लक्ष्मण सोनी नगर सत्संग प्रमुख, विजय पोरवाल नगर समरसता प्रमुख, शिवराज लौहार नगर सुरक्षा प्रमुख, विजय कुमावत नगर सह सुरक्षा प्रमुख, श्रीमती लता शर्मा, प्रखंड संयोजिका मातृशक्ति, श्रीमती मुक्ता रामावत प्रखंड सहसंयोजिका, श्रीमती दिव्या वर्मा प्रखंड सहसंयोजिका, श्रीमती समता जड़िया नगर बौद्धिक प्रमुख, श्रीमती सुनीता साहू नगर सेवा प्रमुख, श्रीमती सुनीता टेलर नगर सह सत्संग प्रमुख सहित सभी को जिम्मेदारी दी गई।
इस जिला बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश वैष्णव ने किया। बैठक में नगर अध्यक्ष डूंगरमल सांखला, ब्यावर परियोजना प्रमुख लक्ष्मीनारायण, सह परियोजना प्रमुख पृथ्वीसिह, विभाग संयोजिका मातृशक्ति अंजू शर्मा सहित राजेश्वरी यादव, बिजयनगर विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष धनराज कावड़िया, अरुण जोशी, राजेन्द्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह, कपिल थवानी, विनोद कुमावत, प्रवीण गोयल, गणपत बालोटिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।