पंच बांग्लादेश आजादी आयोजन समिति के प्रदेश महासचिव मनोनीत

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा आजादी के 75 वर्ष तथा बांग्लादेश आजादी की 50 वी वर्षगांठ पर वर्ष भर आयोजित होने वाले समारोह के लिए बनाई गई समिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव पारस पंच जैन को महासचिव बनाकर प्रदेश स्तरीय होने वाले इन आयोजनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। श्री पंच द्वारा गत 7 सालों में प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। पारस मंच ने युवक कांग्रेस सेवादल कांग्रेस से लेकर ब्लाक व जिला व प्रदेश स्तर पर भी अपनी सूझबूझ से हमेशा कांग्रेस पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना तन मन और धन जुटे हुए है। स्वागत करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सोहन मेवाड़ा, जवाजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वीरेंद्र सिंह रावत, सेवादल नेता बालूराम सेन, मगन सोलंकी, सीपी शर्मा, पप्पू काठात कर्बला, एनएसयूआई अध्यक्ष शैलेंद्र सांखला, पार्षद विक्रम सोनी, रामस्वरूप डागर, सोमदेव साहू, अनिल प्रजापत, शांति डाबला, सेवादल नेत्री राधिका शर्मा आदि ने साफा व माला पहनाकर पंच का स्वागत किया, तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!