ब्यावर,(हेमन्त साहू)। जैन सोशल ग्रुप नॉर्दर्न रीजन के तत्वाधान में चल रहे सेवा सप्ताह के तहत जेएसजी सनशाइन, ब्यावर द्वारा मसूदा रोड स्थित तिजारती गौशाला में गोवंश को आहार के लिए हरे चारे का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण रुनीवाल ने गौशाला का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी तथा गौवंश की सेवा में दिन रात लगे गोपालको की प्रशंसा की। सचिव रूपेश कोठारी ने बताया कि संस्था सेवा कार्य में सदैव अग्रणी रही हैं। आज संस्था सदस्य मनीष रांका के सहयोग से गौशाला में हरे चारे का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जी एस जी आई एफ नॉर्थन रीजन के उपाध्यक्ष पंकज जैन, संदीप नाहटा, अमित गौधा, विक्रम सांखला, कमल पगारिया, दिलीप बाफना, महावीर आबड़, नरेंद्र सुराणा हितेश कोठारी, रियांशी रांका आदि उपस्थित थे।