ब्यावर,(हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मंडल की एक आवश्यक बैठक मुरारका भवन में मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल की अध्यक्षता व अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रवासी वीरेंद्र सिंह कानावत ,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन गोयर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन भी रखा गया। बैठक भारत माता के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण करते हुए विधिवत शुरुआत की गई। मंडल प्रवासी कानावत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल के लिए कुछ अध्यक्षों का सत्यापन करना जिसमें मंडल के मोर्चे की घोषणा पूर्व करवाना, मंडल में रहने वाले कार्यक्रमों की सूची बनाना इत्यादि है। बैठक की कार्यवाही का भी समय-समय पर निरीक्षण करना आदि विषयों पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की समर्पण नीति में प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो। जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा चेतन गोयर, पार्षद त्रिलोक शर्मा, राजेश्वरी यादव, बाबूलाल चौहान, संतोष देवी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संतोष ने किया। मंडल महामंत्री नवल मुरारका, सत्येंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष, राकेश गहलोत हरीश शर्मा, अमित बंसल, रमेश दगदी, शिखा गुप्ता, हेमंत चंदेल, कमल अरोड़ा, ईश्वर आदि उपस्थित थे।