क्षैत्रीय पार्षद मंगत सिंह व हंसराज शर्मा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। क्षैत्रीय पार्षद मंगत सिंह व हंसराज शर्मा ने उपखण्ड अधिकारी रामप्रकाश को ज्ञापन सौंपकर घनी आबादी क्षेत्र में लगी शराब की दुकान को अविलंब अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया जा रहा कि शहर के स्टेशन रोड स्थित दिल्ली कोम्प्लेक्स में शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा है। गोरतलब है की यह घनी आबादी क्षेत्र है तथा आसपास की महिलाओ एवं बुजुर्गो का प्रतिदिन गुरुद्वारा एवं मंदिर में आना जाना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि आए दिन यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे क्षेत्रवासी काफी आहत हैं। उक्त दुकान शहर के मोदी कॉन्प्लक्स के सिनेमा घर के निकट संचालित की जा रही है जो कि नियम विरुद्ध है। आबकारी नियमानुसार किसी भी माल अथवा सिनेमा घर के समीप शराब की दुकान का संचालन नहीं किया जा सकता है। पूर्व में भी इस हेतु मौखिक एवं लिखित रूप से शिकायत की गई थी और आबकारी विभाग को कार्यवाही हेतु सूचित किया जा चुका है। बावजूद इसके उनके द्वारा यह कहा जाता रहा है की सिनेमाघर के संचालन होने पर उक्त शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जाएगा। परंतु आबकारी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही किया जाना ईशारा करता है की जरुर मोटी रकम लेकर नियम विरुद्ध शराब की दुकान को संचालित करने में मिलीभगत है और हर संभव सहयोग दीया जा रहा है। इस पत्र के माध्यम से निवेदन है कि उक्त शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित की जाए।जिससे शहर एवं क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं किये जाने की स्थिति में मजबूर होकर इस मुहिम में एक जन आंदोलन के रूप में बदल दीया जाएगा जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने में पार्षद गोपाल सिंह,श्रीराज सिंह,भागचंद फुलवारी,वीरेंद्र सिंह राठोर आदि थे।